हल्द्वानी: रोडवेज का सर्वर हुआ ठीक, परिवहन निगम को राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीते शनिवार से था ठप था सर्वर, निगम को हुआ राजस्व का नुकसान

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलवार को रोडवेज का सर्वर सुचारू रूप से काम करने लग गया है जिसके बाद परिवहन निगम को काफी राहत मिली।

बीते शनिवार से सर्वर ठप होने के कारण टिकट मशीनों ने काम करना बंद कर दिया था और यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी नहीं कर पा रहे थे जिससे परिवहन निगम को राजस्व में भी काफी नुकसान झेलना पड़ा। सर्वर के ठीक होने से परिचालकों की मैनुअली टिकट काटने की  समस्या भी दूर हो गई है।

हल्द्वानी डिपो के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सर्वर का कंट्रोल एनआईसी दिल्ली के पास है और तकनीकी कारणों से यह काम नहीं कर पा रहा था। सर्वर के ठीक होने से राहत मिली है।

 

संबंधित समाचार