Karauli Baba : आश्रम में कल भारी संख्या में शिष्य दीक्षित होंगे, विवाद के कारण समागम कार्यक्रम किया गया छोटा
कानपर के करौली बाबा के आश्रम में कल भारी संख्या में शिष्य दीक्षित होंगे।
कानपर के करौली बाबा के आश्रम में कल भारी संख्या में शिष्य दीक्षित होंगे। विवाद के कारण समागम कार्यक्रम छोटा किया गया। कोरोना नियमों का पालन करेंगे। जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई। बाबा के दीक्षित शिष्यों को बुलाने का कार्यक्रम टाला गया।
कानपुर, अमृत विचार। पांच अप्रैल से तीन दिवसीय दीक्षित शिष्यों के साथ ही नये शिष्यों का समागम कार्यक्रम संतोष भदौरिया उर्फ करौली बाबा ने अब काफी छोटा कर दिया है। आश्रम के सूत्र बताते हैं कि शक्ति प्रदर्शन के नाम पर शिष्यों को एकत्र होना माहौल के हिसाब से अटपटा है। स्थानीय खुफिया रिपोर्ट भी समागम आयोजन के विपरीत है। दूसरी बात यह कि कोरोना के मरीज कानपुर में फिर मिलने के कारण कोरोना का प्रोटोकॉल भी नहीं तोड़ना है।
मालूम हो कि डॉक्टर सिद्धार्थ की रिपोर्ट पर करौली बाबा पर थाना बिधनू थाने में रिपोर्ट दर्द हो गयी थी। मामले की पुलिस जांच चल रही है। डॉ सिद्धार्थ की पिटायी का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस घटना के बाद झारखंड के किसी व्यक्ति के गायब हो जाने का मामला भी प्रकाश में आया था। इन घटनाओं के चलते करौली बाबा का आश्रम काफी विवादित हो गया है।

करौली बाबा सकारात्मक उर्जा का मस्तिष्क और शरीर में प्रवेश कराके नकारात्मक उर्जा को बाहर निकालकर असाध्य रोगों का इलाज करते हैं। यही नहीं उ्न्हें चमत्कारी बाबा भी कहा जाता है। इन्हीं विवादो के बीच करौली बाबा के जनसंपर्क अधिकारी अजय सिंह ने अमृत विचार को दीक्षित शिष्यों के समागम के आयोजन की बात बाबा के हवाले से बतायी थी। उनका दावा था कि हजारों की संख्या में शिष्य आ सकते हैं।
अजय के मुताबिक अब सिर्फ उन्हीं शिष्यों को बुलाया गया है जिन्हें दीक्षा दी जानी है। इसी के साथ वे शिष्य भी बुलाए गए हैं जिनका शारीरिक रोगों का इलाज भी किया जाना है। उनका कहना है कि पांच अप्रैल से दो दिवसीय दीक्षा कार्य होगा। यह कार्य हर साल पूर्णिमा के दिन से शुरू होता है। बृहद कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है।
