शाहजहांपुर: इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर डाउन और अप की रहेंगी 24 ट्रेनें निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। रेल यात्रियों को एक सप्ताह के लिए दिक्कत उठानी पड़ सकती है। बंथ्ररा और रसुइया रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य छह से 12 अप्रैल तक होगा। इस दौरान डाउन व अप लाइन की 24 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और त्रिवेणी एक्सप्रेस व काठ गोदाम एक्सप्रेस पीलीभीत होकर बरेली जाएगी। इंटरलाकिंग कार्य को लेकर एक दिन में कई घंटे का ब्लाक हो सकता है।

रेल प्रशासन बंथरा और रसुइया रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य कराने जा रहा है। इंटरलाकिंग कार्य 6 से 12 अप्रैत तक चलेगा। इस दौरान कार्य को लेकर एक दिन में कई घंटे का ब्लाक लिया जाएगा। इंटरलाकिंग कार्य को लेकर वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 7 से 11अप्रैल, बरेली से वाराणसी पैसेंजर 8 से 12 अप्रैल, प्रयागराज संगम-बरेली पैसेंजर 8 से 12 अप्रैल, बरेली-प्रयागरांज संगम 8 से 12 अप्रैल, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 9 से 12 अप्रैल,

लखनऊ-मेरठ सिटी 8 से 11 अप्रैल, मेरठ-लखनऊ 9 से 12 अप्रैल, बनारस-देहरादून एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल, देहरादून-बनारस एक्सप्रेस 9 से 12 अप्रैल, प्रयागराज संगम-सहारनपुर एक्सप्रेस 9 से 12 अप्रैल, सहारनपुर-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 8 से 11 अप्रैल, नई दिल्ली से बनारस एक्सप्रेस 9 से 12 अप्रैल,

डिब्रूगढ़-लालगढ एक्सप्रेस 6 से 10 अप्रैल, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 9 से 13 अप्रैल, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 9 से 11 अप्रैल, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 8 से 12 अप्रैल, रोजा-बरेली पैसेंजर 8 से 13 अप्रैल व बरेली-रोजा पैसेंजर 7 से 12 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस व काठ गोदाम एक्सप्रेस पीलीभीत होकर इन दिनों बरेली जाएगी। सीएमआई राजकुमार व एसएस पीएस तोमर ने बताया कि रसुइया स्टेशन पर 8 से 12 और बंथरा रेलवे स्टेशन पर 6से 12 तक इंटरलाकिंग का कार्य होगा। इस लिए इन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- अंधविश्वास: शाहजहांपुर में चार दिन से कमरे में बंद था परिवार, पुलिस को बेहोश मिले बच्चे

संबंधित समाचार