नुकसान: बिजली के तार पर पेड़ गिरने से गेहूं के खेत में लगी आग, तीन बीघे फसल जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सरेनी/ रायबरेली, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के रमईपुर खुर्द गाँव में विद्युत लाइन पर एक पुराना पेड़ गिर गया ।जिससे बिजली के तार टूट कर जमीन में गिरे और खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीण मिलकर जब तक आग पर काबू पाते ,तब तक एक किसान की 3 बीघा फसल जलकर राख हो गई है। 
     
गांव निवासी अरविन्द पटेल के खेत के पास एक सूखा पेड़ था। जो बुधवार की दोपहर अचानक गिर गया। उसकी डाल पास से गुजर रहे बिजली के तार पर गिरी । जिससे बिजली का तार टूट कर नीचे खेत में गिर गया। उस समय विद्युत लाइन में प्रवाह संचालित था। परिणामस्वरूप गेहूं की सूखी खड़ी फसल में आग लग गई। पछुआ से चल रही तेज हवाओं के कारण जब आग ने विकराल रूप धारण किया, तब ग्रामीणों की नजर खेत पर पड़ी। उसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग कर खेत में पहुंचे और ग्रामीणों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है । जिससे आग पास के अन्य किसानों के खेत में नहीं पहुंच सकी। किंतु तब तक किसान की करीब तीन बीघे फसल जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी। इस अग्निकांड में करीब पचास हजार रुपए की क्षति हुई है।अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग व सरेनी कोतवाली को दे दी गयी है।


ये भी पढ़ें - अयोध्या में वृद्धा ने खाया Rat kill , डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर

संबंधित समाचार