मुरादाबाद : 'हनुमान जैसा बलशाली, बुद्धिमान सेवक कोई नहीं', राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। राष्ट्रीय पुजारी परिषद द्वारा संचालित हिंदू संस्कार केंद्र गोविंद नगर में हनुमान जन्मोत्सव  पर हनुमान बाल रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिंदू संस्कार केंद्र के बच्चों ने  हनुमान जी के बाल रूप में मंच पर आए और जय श्रीराम जय सीताराम का जयघोष कर सबको आकर्षित किया। बच्चों को बाल हनुमान रूम में देखकर भक्त मोहित हुए।

राष्ट्रीय पुजारी परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा कि हनुमान जैसा बलशाली बुद्धिमान सेवक और अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता न उनसे पहले हुआ और न बाद में। हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य कामेश्वर मिश्रा और संचालन पुजारी महेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान अनिल रस्तोगी, मुकेश सक्सेना, कार्तिक शर्मा, यश रस्तोगी, गीता ठाकुर, ज्योति, प्रेमवती, मोनिका, वंदना शर्मा आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : ब्लॉक के चलते निरस्त रहेगी 12 जोड़ी ट्रेनें, 16 का बदला मार्ग

संबंधित समाचार