दिनेशपुरः नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दिनेशपुर, अमृत विचार। निकटवर्ती ग्राम-खटोला के नाले में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त गांव के ही मजदूर युवक के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक शराब का आदी था। अत्यधिक शराब पीने के बाद नाले में गिरने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मंगलवार को गांव-खटोला नम्बर दो खेत के बीचों से गुजरने वाले नाले में एक युवक का शव मिलने की सूचना थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर बताया कि शव की शिनाख्त ग्राम खटोला का निवासी संजय सिंह उर्फ चिल्का पुत्र तुलसी सिंह के रूप में की। 

मृतक संजय मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार संजय शराब पीने का आदी था। थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः सरनाकोठी भोटियापड़ाव मामला- प्राधिकरण में होगी सुनवाई, फिर होगी आगे की कार्यवाही

संबंधित समाचार