अयोध्या : आज 84 कोसी परिक्रमा को रवाना होंगे 500 साधु संत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा करने के लिए गुरुवार को 500 की संख्या में संतों का दल मनोरमा धाम रवाना होगा। वहां से सुबह 7 बजे परिक्रमा शुरू होगी। अयोध्या में विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम और गया दास के स्थान से संतों का जत्था रवाना होगा। 

अयोध्या के कारसेवकपुरम से हनुमान मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में संत लगभग 3 बजे रवाना होंगे। इस यात्रा की अगुवाई कर रहे सुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह परिक्रमा यात्रा लगभग 21 दिन में बस्ती, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, गोंडा और अयोध्या से होकर गुजरेगी। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक मठ मंदिर धार्मिक स्थलों पर पूजन अर्चन करते हुए भगवान का भजन करते हैं। यात्रा में उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के साथ बिहार, मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के भी भक्तगण शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : चुनावी माहौल बनाने में जुटी भाजपा, घोषणा के बाद दावेदारी पर चर्चा

संबंधित समाचार