खटीमाः सुरई रेंज के वनकर्मियों ने लगाया हमले का आरोप, पुलिस में की शिकायत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। सुरई रेंज वनकिंर्मियों पर गश्त के दौरान वनगांव के पास आधा दर्जन लोगों ने लकड़ी काटने से रोकने पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डिप्टी रेंजर सतीश रेखाड़ी ने बताया कि कोतवाली पुलिस को शिकायत कर दी है।

वन विभाग के अनुसार, सुरई वन रेंज की टीम गश्त कर रही थी। इस बीच कुछ लोग कंपार्ट संख्या 46 वनगवां में लकड़ी काटते नजर आए। इस पर टीम ने उनको रोका तो उक्त लोगों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। 

सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर रेखाड़ी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही बताया कि जल्द ही हमलावर तस्करों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। 

यह भी पढ़ें- काशीपुरः यात्रीगण ध्यान दें... 5 से 11 अप्रैल तक 20 मिनट की देरी से चलेगी ये ट्रेन 

संबंधित समाचार