जसपुरः जब हौज में हुई कुत्ते की मौज, गुलदार को पड़े जान के लाले
जसपुर, अमृत विचार। गांव गौरा फार्म के पास कुत्ते का पीछा करते समय गुलदार खेत में बने ट्यूबवेल के हौज में गिर गया। कुत्ते ने गुलदार की पीठ पर सवार होकर पानी में डूबने से अपनी जान बचाई।
गुलदार रेस्क्यू की तैयारी के चलते हौज से निकल कर भाग गया।
जसपुर क्षेत्र के गांव गौरा फार्म में मंगलवार को सुबह कुत्ते का शिकार करने के लिए उसका पीछा करते समय एक गुलदार खेत में बने ट्यूबवेल के गहरे व बड़े हौज में गिर गया जिससे हौज में लगे पाइप में फंस गया।
गुलदार व कुत्ता दोनों पानी के हौज में थे। दोनों संकट महसूस कर रहे थे। इस दौरान गुलदार ने कुत्ते पर कुछ नहीं किया। घटना का पता चलने पर क्षेत्र के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, रेस्क्यू की तैयारी के चलते गुलदार पानी के हौज से छलांग लगा कर खेतों की ओर भाग गया।
