बरेली: मेरिट का विचार छोड़ा, सितंबर में होगी प्रवेश परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छह पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा स्थगित कर मेरिट से एडमिशन लेने का विचार छोड़ दिया है। एमएससी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड, बीएलएड और एमफिल में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश होंगे। सितंबर में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के बीच में ही एंट्रेंस एग्जाम कराया जाएगा। इसलिए …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छह पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा स्थगित कर मेरिट से एडमिशन लेने का विचार छोड़ दिया है। एमएससी, एलएलएम, एमएड, बीपीएड, बीएलएड और एमफिल में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश होंगे। सितंबर में होने वाली मुख्य परीक्षाओं के बीच में ही एंट्रेंस एग्जाम कराया जाएगा। इसलिए प्रवेश परीक्षा के आवेदक अभ्यर्थी तैयारी में जुट जाएं।

प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 16 हजार आवेदन हुए हैं। जुलाई में प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में मेरिट से प्रवेश की योजना बनाई थी, क्योंकि यूजीसी ने अपनी गाइडलाइन में प्रवेश परीक्षा के विषय में संस्थानों को मेरिट से प्रवेश लेने का निर्णय लेने की अनुमति दे रखी थी। हालांकि गत दिनों प्रवेश के संबंध में हुई बैठक में प्रवेश परीक्षा आयोजन के संबंध में कोई फैसला नहीं हुआ और इस विषय को बाद के लिए छोड़ा गया था। अब चूंकि सितंबर में मुख्य परीक्षा होने जा रही हैं। प्रशासन ने तय किया कि अब एंट्रेंस एग्जाम टालना उचित नहीं है। लिहाजा सितंबर में प्रवेश परीक्षा करा ली जाए।

बीएलएड के प्रवेश पर फंसेगा पेच
बैचलर ऑफ इलिमेंट्री एजुकेशन (बीएलएड) स्नातक कोर्स है। अकादिमक क्षेत्र में भविष्य बनाने वाले छात्र इंटरमीडिएट के बाद इसमें प्रवेश लेते हैं। चूंकि यूजीसी ने स्नातक के प्रवेश 15 सितंबर तक पूर्ण करने की समयसीमा तय कर रखी है। लिहाजा, प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन यूजीसी द्वारा तय तिथि में संपन्न हो पाएंगे। इसकी संभावना कम है। बीएलएड के प्रवेश को लेकर प्रशासन को मेरिट पर विचार करना होगा।

“जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन होते हैं। उनकी प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। सितंबर में यह परीक्षा करा ली जाएगी। तिथि जल्द जारी होगी।” -डा. सुनीता पांडेय, कुलसचिव-एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय

संबंधित समाचार