बरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रिश्तेदारी में आए एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई।

जिला पीलीभीत के थाना बीसलपुर गांव चौखड़ी का रहने वाला 25 वर्षीय नेमचंद मजूदरी करता था। बरेली के स्वाले नगर नवदिया निवासी उसके चाचा रामअवतार ने बताया कि वह बुधवार को उनके घर पर आया हुआ था। घर जाने की बात कहकर रास्ते में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उन्हें जानकारी दी कि तुम्हारे भतीजे ने जहर खा लिया है। तुरंत ही वे उसे घर पर लाए और घर से अस्पताल के लिए लेकर दौड़ पड़े, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। नेमचंद ने जहर क्यों खाया यह किसी को नहीं पता।

ये भी पढ़ें- बरेली : वेल्डिंग की दुकान में रखा कंप्रेसर फटा, दुकानदार घायल, अफरा-तफरी का माहौल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात