रामपुर: जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी में करने में वादी की गवाही पूरी, अब इस दिन होगी सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीजेएम कोर्ट में चल रही तारीखें

रामपुर, अमृत विचार। फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पर आजम खां ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस मामले में गुरुवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां वादी महेश गुप्ता से जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।

वर्ष 2019 में आजम खां को लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया था। जिसमें उन्होंने हर जगह जनसभाएं की थी। इस दौरान उन्होंने शाहबाद में जनसभा को संबोधित किया था। जहां उन्होंने पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस मामले में वादी महेश गुप्ता ने शाहबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।

 जिसकी सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही है। बुधवार को गवाह जिरह हुई जोकि पूरी नहीं हो सकी थी। गुरुवार को वादी महेश गुप्ता से जिरह पूरी हो गई।अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया कि जयाप्रदा के मामले में जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में  20 अप्रैल को सुनवाई होना है जबकि आजम के शाहबाद के ही भड़काऊ भाषण मामले में आजम खां ने सफाई साक्ष्य पेश नहीं किए। अब 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में अधिवक्ता ने कोर्ट में पेश की गवाहों की सूची

संबंधित समाचार