बाजपुर: पत्नी ने लगाया पति की हत्या का आरोप, बोली एक्सीडेंट नहीं साजिशन मारा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। एक महिला ने दो लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

ग्राम रामबाग थाना दिनेशपुर निवासी अर्पणा सरकार पत्नी स्व.नंदलाल सरकार ने कहा है कि उसका पति एलआईसी एमएफएल में एजेंट का कार्य करते थे। दो वर्ष पूर्व कोरोना महामरी के दौरान पति ने काम छोड़ दिया था। काम छोड़ने के दौरान उसके पति ने सितारगंज निवासी राजेंद्र गुप्ता व वार्ड नंबर-आठ सितारगंज निवासी खलेंद्र सिंह चौहान का हाउस लोन एलआईसी से कराया था।

दोनों व्यक्ति अपने लोन के सिलसिले में पति से मिलने घर भी आते रहते थे। जिसके चलते वह इन लोगों को जानती है। किश्ते जमा नहीं करने के बावजूद उसके पति को धमकाया जाता था। आरोप है कि 13 मार्च शाम को दोनों उसके घर आए और एलआईसी का मामला निपटाने के लिए पति को मना करने के बावजूद कार से अपने साथ देहरादून जाने की बात कहकर ले गए। इसी रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि उसका पति बाजपुर सरकारी अस्पताल में है और हालत नाजुक है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो उसके पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला एक्सीडेंट का प्रतीत होने की बात कही गई।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा