गदरपुरः खैर तस्कर के एक आरोपी को तमंचे सहित किया गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गदरपुर, अमृत विचार। पुलिस ने बाइक सवार एक अभियुक्त को अवैध खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।  पुलिस को आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने लकड़ी व तमंचे को कब्जे में लेकर बाइक को सीज कर दिया है।
 
गुरुवार को सकेनिया चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ ग्राम मझरझुननी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान बाइकों पर खैर लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस को देख तीनों बाइक सवार बाइकों को वापस मोड़ कर भागने लगे। दो बाइक सवार भागने में कामयाब रहे। तीसरे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। 

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम लखविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी ग्राम कलकत्ता बताया। फरार बाइक सवारों के नाम रंजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह व भगत सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी कलकत्ता बताया। पुलिस ने लखविंदर सिंह के खिलाफ वन अधिनियम व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।

संबंधित समाचार