प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे पर ईसा मसीह को याद किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह को याद करते हुए कहा कि दर्द और पीड़ा का सामना करने के बावजूद सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से वह कभी विचलित नहीं हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, आज गुड फ्राइडे पर, हम प्रभु मसीह के बलिदान की भावना को याद करते हैं।
उन्होंने दर्द और पीड़ा का सामना किया, लेकिन सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से कभी वह विचलित नहीं हुए। प्रभु मसीह के विचार लोगों को प्रेरित करते रहें।" गुड फ्राइडे ईसाई धर्म के लोगों के लिए पवित्र दिन है, इसी दिन ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था। इस दिन को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और इस्टर फ्राइडे भी कहा जाता है।
ये भी पढ़ें : तेलंगाना हाई कोर्ट के न्यायाधीश से करायी जाये 10वीं कक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की जांच: बंदी संजय
