हल्द्वानी: कारोबारी ने बैंक में बंधक जमीन बेची, मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक कारोबारी ने बैंक में बंधक संपत्ति को किसी और को बेच दिया। उसने संपत्ति के एवज में लाखों रुपये का कर्ज लिया था। मामले में शाखा प्रबंधक ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

 पुलिस को सौंपी तहरीर में एमबीपीजी कॉलेज के समीप स्थित नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि जनवरी 2016 में दमुवाढूंगा निवासी भीम सिंह मेर ने मैसर्स कृष्णा इंटर प्राईजेज के नाम से कैश क्रेडिट बनाया था। जिससे आरोपी ने 50 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

कर्ज के एवज में अपनी संपत्ति को बैंक में बंधक रखा था। 23 मार्च को अधिवक्ता ने बताया कि कारोबारी ने बंधक संपत्ति को राजश्री देवी व विमला मेहरा दो महिलाओं को बेच दिया है। जबकि बैंक से लिया कर्ज नहीं चुकाया है। शाखा प्रबंधक ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार