बरेली: होटलों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग काटने वाले लोगों को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। इसके लिए बारादरी पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने होटलों और ढाबों के मालिकों को भी हिदायत दी है कि वे लोग अपने यहां लोगों को शराब न पीने दें। साथ …

बरेली,अमृत विचार। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग काटने वाले लोगों को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। इसके लिए बारादरी पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने होटलों और ढाबों के मालिकों को भी हिदायत दी है कि वे लोग अपने यहां लोगों को शराब न पीने दें। साथ ही अपराध रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।

बारादरी थाना क्षेत्र में हो रहे अपराधों को रोकने के लिए इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने पोस्टर छपवाकर सभी खोखे और दुकानों पर चस्पा करा दिए हैं। इन पोस्टरों पर साफ लिखा है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीना मना है। पुलिस का मानना है कि अधिकांश अपराध शराब पीने के बाद होते हैं।

यही वजह है कि उन्होंने होटलों और ढाबों के मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे लोग अपने यहां लोगों को शराब न पीने दें। यदि कोई शराब पीता मिल गया तो शराबी के साथ साथ होटल मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कैमरे लगवाने को भी होटलों के मालिकों से कहा है। सैटेलाइट के पास स्थित एक होटल स्वामी ने होटल के बाहर सीसीटीवी लगवा दिए हैं। ये कैमरे 24 घंटे ऑन रहेंगे। जिससे यदि कोई सड़क पर अपराध करता है, तो वह पकड़ में आ सके। अभी अन्य होटलों में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रोड पर लगने वाले ठेलों को भी सड़क से दूर हटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि अधिकांश हादसे अतिक्रमण के चलते होते हैं। जिस कारण इनको सड़क से हटाना जरूरी है।

“लोगों के सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसलिए सभी को पुलिस का साथ देना चाहिए। होटल और ढाबे वाले यदि अपने यहां बैठकर शराब पिलाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।” -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी

संबंधित समाचार