बांग्लादेश में वंदरवन में दो गुटों के बीच गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश में वंदरवन के रोवांगछारी उपजिला में दो गुटों के बीच गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गयी। रोवांगछारी थाना प्रभारी अब्दुल मन्नान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस ने शुक्रवार अपराह्न खमतांग पारा इलाके से आठ लोगों के शव बरामद किए। 

गोलीबारी में शामिल गुटों के बारे में अभी पता नहीं चल सका है। इस बीच कुकी-चिन नेशनल फ्रंट ने अपने फेसबुक पेज पर घटना में मारे गए सात लोगों पहचान उजागर की हैं , जिनमें भान डू बोम, सांग खुम, सैन फिर थांग बोम, बॉय रेम बॉम, जाहिम बोम, लाल लियान नाक बोम और लाल था जार बोम शामिल हैं। ये सभी खमतांग पारा के निवासी थे।

ये भी पढ़ें:- तालिबान में महिलाओं पर प्रतिबंध, 3,330 अफगान कर्मियों ने जताया विरोध

संबंधित समाचार