रुद्रपुर: पति पर अश्लील फोटो बना बदनाम करने की धकमी देने का आरोप
मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकालने का आरोप
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। जाफरपुर जहांगीरपुर की रहने वाली एक विवाहिता ने पति पर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति पर मारपीट कर बच्चों सहित घर से बाहर निकालने का आरोप भी लगाया है। इसके बाद पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जाफरपुर जहांगीरपुर निवासी विवाहिता का कहना था कि उसकी शादी संदीप कुमार उर्फ सन्नी निवासी थाना अमरिया गांव केचु जिला पीलीभीत से वर्ष 2009 में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। महिला के अनुसार उसके पति ने मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया जिसके बाद से वह पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही है। महिला के अनुसार उसके पति ने अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर इंटरनेट में वायरल करने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
