सितारगंज: अमर्यादित पोस्ट डालने पर दो के खिलाफ पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर पत्रकार अंकुर ढल के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट डालने पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पुलिस को सौंपी तहरीर में पत्रकार अंकुर ढल ने बताया कि उनके जीजा व बहन के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते 5 अप्रैल को जीजा ने सोशल मीडिया पर उनके विरूद्ध अमर्यादित पोस्ट डाली। जिसको हाथीखाना मोहल्ला निवासी जसपाल सिंह कोहली ने द्वेष भावना से अपने मोबाइल के स्टेट्स पर लगा उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश की।

पत्रकार ने आरोपी जसपाल सिंह से जानमाल का खतरा भी बताया है। वहीं इस संबंध में हुई एनयूजेआई की बैठक में पत्रकारों ने जसपाल कोहली के कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बैठक में अध्यक्ष आशीष पांडेय, महामंत्री इमरान अंसारी, कोषाध्यक्ष नकुल, रमेश यादव, मुजाहिद अली, नारायण सिंह रावत, संदीप बिष्ट, दीपक भारद्वाज, शेर सिंह व अंकुर ढल मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार