गदरपुर: चोरों ने एक रात में दो घरों को बनाया निशाना, जेवर व नकदी चुराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घटनास्थल के करीब लगे सीसीटीवी में कैद हुए अज्ञात चोर

जेवरातों के अलावा हजारों रुपए की नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

गदरपुर, अमृत विचार। अज्ञात चोरों ने पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक रात में दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान व नकदी चुरा ली। चोरी की पूरी घटना करीब लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 4 लोग चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी के अलावा तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की हैं।

मुख्य बाजार स्थित खेड़ा ऑटोमोबाइल के स्वामी विकास खेड़ा पुत्र गोकुल खेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका एक पुश्तैनी मकान ग्राम सरदार नगर में है जिसमें उनकी माता सत्या खेड़ा और पिता गोकुल खेड़ा रहते हैं। विकास का कहना है कि बुधवार को उनके माता-पिता उनके भाई प्रभात से मिलने न्यूजीलैंड गए थे।

गुरुवार रात 2:00 बजे घर में घुसे अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषणों के अलावा नगदी लेकर फरार हो गए। विकास के मुताबिक चोर 5 तोले सोने के आभूषण, डेढ़ सौ ग्राम चांदी के सिक्कों के अलावा 6 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी की पूरी घटना पड़ोस में विकास के चाचा श्याम लाल खेड़ा के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जिसमें 4 लोग बड़े इत्मीनान के साथ चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही, एक अन्य पीड़ित बंटी गुम्बर ने बताया कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी सुरजीत कौर तथा बच्चों के साथ रतनपुरा स्थित ससुराल गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर में रखी करीब से 50 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी करते वक्त अफरा तफरी में चोरों से सोने चांदी के जेवरातों की थैली मेज के नीचे गिर गई जिससे वह चोरी होने से बच गई। 

 

संबंधित समाचार