आज का राशिफल: 20 अगस्त 2020

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष- अपने सम्पर्कों का भरपूर उपयोग करेंगे। बुरी संगत से दूर रहें। प्रणय रिश्तों में मिठास आयेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बच्चे आपसे किसी खिलौने की जिद्द कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है। वृष- काम में मन नहीं लगेगा। घर में सुख-सुविधा के भोग और आराम में दिन व्यतीत होगा। परिवार में किसी …

मेष- अपने सम्पर्कों का भरपूर उपयोग करेंगे। बुरी संगत से दूर रहें। प्रणय रिश्तों में मिठास आयेगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बच्चे आपसे किसी खिलौने की जिद्द कर सकते हैं। व्यावसायिक यात्रा हो सकती है।

वृष- काम में मन नहीं लगेगा। घर में सुख-सुविधा के भोग और आराम में दिन व्यतीत होगा। परिवार में किसी सदस्य को कुछ समस्या हो सकती है। आप स्वभाव से उदार और भावुक रहेंगे, जिसका लोग अनावश्यक फायदा उठा सकते हैं। जरूरी काम अटक सकते हैं।

मिथुन- जीवनसाथी आपका आत्मविश्वास बढ़ायेगा। पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी। सोशल मीडिया में डूबे रहेंगे। पूरा दिन आनन्द और शान्ति से गुजरेगा। रुके हुये काम आसानी से पूरा कर लेंगे। लोग आपके प्रति आकर्षित रहेंगे।

कर्क- व्यवसाय में ज्यादा प्रयोग करना आज ठीक नहीं होगा। सगे-संबंधी आपसे सहायता की अपेक्षा करेंगे। जिम्मेदारियों से भागने की प्रवृत्ति रहेगी। अत्यधिक आत्मकेन्द्रित होना आपके हित में नहीं है। शुगर के रोगियों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

सिंह- कारोबार में अचानक से धन लाभ मिल सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ आशंकित रहेंगे। घर के सदस्य मंहगी खरीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस का माहौल भी अच्छा और शान्त रहेगा।

कन्या- आपकी पुरानी गलतियाँ फिर से सामने आ सकती हैं। आवेश में आकर कोई फैसला न लें। बुरे और कुत्सित विचारों से दूर रहें। सिर्फ अपने बारे में सोचने के बजाय अन्य लोगों के विषय में भी सोचें। अपनी कमियों को स्वीकारें।

तुला- वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। मित्र और शुभचिन्तक आपका उत्साह वर्धन करेंगे। शैक्षणिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र में आप पर बुरे आरोप लगाये जा सकते हैं। अपेक्षा के प्रतिकूल काम होने से मन में अजीब सी विकलता रहेगी। आज आपको नशा करने से बचना चाहिये। घर के बड़ों की बात अवश्य मानें। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन हो सकता है।

धनु- पैसे से संबंधित विषय में एक बार पुनः विचार करेंगे। मेहनत का परिणाम आपको भविष्य में मिलेगा। जीवनसाथी आपको धर्म-कर्म के प्रति प्रेरित करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। समय का अच्छा सदुपयोग करेंगे।

मकर- कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। लेकिन उसके अनुपात में परिणाम न मिलने से मन व्यथित रहेगा। क्रोध और उत्तेजना में संयम रखें। खर्च आपके नियन्त्रण से बाहर जा सकते हैं। विरोधियों से मन में डर रहेगा।

कुंभ- नया कार्य शुरू करने के लिये दिन जबरदस्त रहने वाला है। मान-सम्मान और धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। रुका हुआ कार्य बहुत ही आसानी से शुरू हो जायेगा। प्रेमी जन के साथ मौज-मस्ती का आनन्द उठायेंगे।

मीन- अपने काम के प्रति पूर्ण मनोयोग से काम करेंगे। आज परिवार के प्रति बहुत भावुक रहेंगे। जमीन और मकान का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। अचानक से कोई काम बनने से मन प्रसन्न हो जायेगा। कोर्ट-कचहरी वाले मामलों को लेकर सतर्क रहें।