बरेली: वनमंत्री के आवास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष, विकास पर चर्चा
वनमंत्री डाॅ. अरुण कुमार (फाइल फोटो)
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुक्रवार सुबह वनमंत्री डाॅ. अरुण कुमार के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, विधायकों में संजीव अग्रवाल, डाॅ. डीसी वर्मा, डाॅ. राघवेंद्र शर्मा, डाॅ. एमपी आर्य, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सतीश महाना का स्वागत किया। इस दौरान बरेली से लेकर राज्य के विकास को लेकर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष गुरुवार की देर रात बरेली पहुंचे थे।
सर्किट हाउस में विधायक संजीव अग्रवाल, विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल, भाजपा के महानगर अध्यक्ष डाॅ. केएम अरोड़ा, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, डाॅ. विनोद पागरानी, डाॅ. विमल भारद्वाज, पवन अरोड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया था।
यह भी पढ़ें- बरेली: दो दिन बंद रहेंगे बैंक, कई एटीएम में कैश की किल्लत
