मथुरा : वृंदावन के कान्हा गौशाला में जैविक खाद संयंत्र शुरू, जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन के कान्हा गौशाला में जैविक खाद संयंत्र शुरू किया गया है। प्लांट मैनेजर पंकज ने बताया, "गोबर से हम जैविक खाद बना रहे हैं। इस संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 25 टन की है। इससे जो धन आएगा वो हम गौशाला में ही लगाएंगे। इससे जैविक खेती को बढ़ावा भी मिलेगा।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया, पूरे प्रदेश में गौ संरक्षण और संवर्धन का कार्य चल रहा है। मथुरा वृंदावन नगर निगम ने 61 लाख रुपए की मशीन कान्हा गौशाला में लगाई है। PM मोदी और CM योगी आदित्यनाथ की जो परिकल्पना है कि गोवंश के प्रोडक्ट से कैसे धन बना सकते हैं, उसपर काम किया जा रहा है। पहले जिस गोबर का कोई इस्तेमाल नहीं था उससे अब जैविक खाद बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें : भारतीय वायुसेना का सुखोई विमान, महामहिम की ऐतिहासिक उड़ान
