अयोध्या: रामनगरी में कल उतरेगी महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट, सीएम शिंदे के साथ शिव सैनिक भी करेंगे रामलला का दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंच रहे हैं। उनके साथ महाराष्ट्र की कैबिनेट व शिवसेना के पदाधिकारी समेत हजारों की संख्या में शिवसैनिक होंगे। शिंदे सुबह 11 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे, जहां शिवसैनिक उनका स्वागत करेंगे। शनिवार देर रात तक ट्रेनों से शिवसैनिकों का अयोध्या पहुंचने का क्रम जारी रहा। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र की कैबिनेट व 10000 शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में रामलला का दर्शन पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण की प्रगति की भी जानकारी लेंगे। अयोध्या में अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान वह 9 घंटे बिताएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

सरयू घाट स्थित लक्ष्मण किला के मैदान में साधु संतों से सामूहिक आशीर्वाद का कार्यक्रम रखा गया है। रामलला का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री लक्ष्मण किला के मैदान में संतों से मुलाकात करेंगे। स्वागत में जगह-जगह पर होर्डिंगें लगाई गई है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर डिप्टी कलेक्टरों की फौज उतार दी गई है।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या में हाईटेक सुरक्षा के साथ ग्लोबल होगी व्यवस्था : डीजीपी

 

संबंधित समाचार