मुरादाबाद : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, शहर में राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स और बैनर उतरवाए

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

कांठ रोड पर राजनीतिक बोर्ड हटाते नगर निगम कर्मचारी।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। जिसके तहत जिले में पहले चरण में चुनाव होना है। तारीख के ऐलान के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स और बैनर हटाए जा रहे हैं। शहर के अलग अलग चौराहों, इलाकों से नगर निगम की टीम ने सभी दलों के फ्लेक्सी (होर्डिंग्स) और पोस्टरों को जेसीबी की मदद से उतार दिया है।

आपको बता दें कि नगर निकाय चुनाव के लिए तारीखों का एलान होते ही दावेदारों में हलचल बढ़ गई। शासन की ओर से चार और 11 मई को दो चरण में चुनाव कराने की घोषणा से हर जिले में सक्रियता बढ़ गई। मंडल के सभी पांच जिलों में पहले चरण में चार मई को वोट पड़ेंगे। जबकि 13 मई को नतीजे घोषित होंगे।  एक अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद केवल तारीखों का इंतजार था। जो रविवार को समाप्त हो गया। 

एक अप्रैल को जिला स्तर पर मतदाता सूची जारी हुई जिसमें नवंबर में जारी सूची के अनुसार 9,38,424 की जगह मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,47,506 हो गई। नयी सूची में जिले में 9082 मतदाता बढ़े हैं। अब इन्हीं मतदाताओं के ऊपर प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत लिखने का दारोमदार होगा। इनके हाथ में निकायों के सिरमौर की राजनीतिक तकदीर का फैसला 13 मई को होगा।

ये भी पढ़ें :  UP Nikay Chunav 2023 : चुनाव की बजी रणभेरी, दावेदारों के सियासी मठ हुए गुलजार

 

संबंधित समाचार