Kanpur: भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी पार्टियों पर कसा तंज, बोले- सपा, बसपा मौसमी पार्टी, हर चुनाव में साथी बदलते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज भी कसा।

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी कानपुर पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका में भाजपा की जीत का दावा किया। भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं और जिताऊ प्रत्याशियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा, बसपा मौसमी पार्टी है। हर चुनाव में अपने साथी बदलते है।

BJP

अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाई थी। अब वह कांशीराम की मूर्ति के सहारे है। नगर पालिका परिषद, पंचायत में सिंबल के साथ मजबूती से बीजेपी चुनाव लडेगी, निचले चुनाव से पार्टी बेहतर करेगी। इस दौरान कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष को टिकट के लिए आवेदन देने वालों की भीड़ लगी रही। दावेदार मौके पर ही बॉयोडाटा भरते दिखाई दिए।

संबंधित समाचार