IPL 2023 : 5 गेंद, 5 छक्के...सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का जलवा, फेंस बोले- 'छा गईल हो...'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में रविवार को फैंस को एक्शन से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। केकेआर ने रिंकू सिंह की तूफानी पारी के दम पर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। अब सोशल मीडिया पर लोग रिंकू सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे। क्योंकि उन्होंने अंतिम ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े, तब टीम को 28 रनों की जरूरत थी। अंतिम ओवर से पहले रिंकू ने एक छक्का और एक चौका लगाया। बावजूद इसके अंतिम ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। ओवर की पहली गेंद पर तो उमेश यादव ने एक रन बना लिया था। अब महज पांच गेंदों पर 28 रन बनाने थे। बैट रिंकू के हाथों में था। इन्हीं पांच गेंदों पर उन्होंने एक के बाद एक छक्के जडे़ और टीम को जीत दिला दी।

सोशल मीडिया पर जमकर मीम वायरल हो रहे हैं। यूजर ने मीम शेयर करते हुए कहा, 'छा गईल हो रिंकू सिंह'। दूसरे यूजर ने कहा, 'ये फूल मुझे कोई विरासत में मिले हैं, तुम ने मेरा कांटों भरा बिस्तर नहीं देखा। बशीर बद्र'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'अंतिम 5 गेंदों में 5 छक्के लगाने के बाद ड्रेसिंग रूम जाते हुए रिंकू सिंह।' 

दीपक नाम के यूजर ने कहा, अंतिम ओवर हो यानि सिर्फ 6 बाल हों और 29 रन बनाने हो, तो 100 में 99 बार नहीं ही बनते हैं। पर कभी कभी चमत्कार भी होते ही हैं... ऐसा ही आज कोलकाता के रिंकू सिंह ने अंतिम ओवर की अंतिम 5 गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को गुजरात के खिलाफ एक अविश्वसनीय जीत दिला दी।

एक अन्य यूजर ने कहा कि रिंकू सिंह दूसरों के घर झाड़ू पोछा करके भी अपने जुनून को ज़िंदा रखे थे लेकिन यह बात भी तब सामने आई जब आज़ उन्होंने एक हारा हुआ मैच जिता दिया। कहने का तात्पर्य ये है कि आपके परिश्रम चाहे कितना ही कठिन क्यूं न हों परंतु उसके गुणगान तभी होंगे जब आप सफलता का ताज़ पहनते हैं...!!!

ये भी पढ़ें :  IPL 2023 : रिंकू सिंह के लगातार 5 छक्के जड़ने पर शाहरुख ने शेयर की एडिटेड तस्वीर, लिखा- 'झूमे जो रिंकू'

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता