बरेली: मुंह में ठूंसा कपड़ा...टीवी की बढ़ाई आवाज फिर मासूम से किया दुष्कर्म, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना इज्जत नगर क्षेत्र में 11 साल की नाबालिग बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

बता दें, थाना इज्जत नगर क्षेत्र में एक 11 साल की नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पड़ोसियों को आवाज सुनाई ना दे इसलिए टीवी की आवाज बढ़ा दी और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जब इस घटना के बारे में परिजनों को पता लगा तो आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली: दो नाबालिग सगी बहनों को भगा ले गए दबंग, परिजन को दी जान से मारने की धमकी

संबंधित समाचार