Up Nikay chunav 2023 : सीएम आवास पर BJP की बैठक शुरू, चुनाव को लेकर फाइनल होगी रणनीति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में सीएम आवास पर भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, योगी सरकार के मंत्री मौजूद हैं। पार्टी की बैठक आज काफी एहम मानी जा रही है। इस बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति को फाइनल टच दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने बैठक में चुनाव प्रभारियों की भूमिका तय कर दी है। साथ ही जिला और क्षेत्रीय स्तर पर 5 सदस्यों की कमेटी भी बना दी गई है, जो निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट तय करने की प्रक्रिया को अमल में लाएगी।        

ये भी पढ़ें - लखनऊ: पांच सदस्यीय कमेटी करेगी BJP प्रत्याशियों का चयन

संबंधित समाचार