Kanpur Fire : शॉर्ट सर्किट के चलते खेतों में लगी आग, गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर राख, किसान के मुरझाए चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शॉर्ट सर्किट के चलते खेतों में लगी आग।

कानपुर के घाटमपुर थानाक्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के चलते खेतों में आग लग गई। आग लगने से किसान की गेहूं की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित जगन्नाथपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सामने हाईवे किनारे शार्ट-सर्किट के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगने से फसल जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

वहीं ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया। आग से भदरस गांव निवासी राजेश कुमार के एक बीघा, राम अवतार के दो बीघा, रामखेलावन के एक बीघा, बबलू के 15 विस्वा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से पूरी फसल जलकर राख होने से किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई।

संबंधित समाचार