बहराइच में सांडों का आतंक! बीच सड़क पर लड़ने लगे दो सांड, मची अफरातफरी, Video वायरल
बहराइच, अमृत विचार। शहर के छावनी चौराहे पर सोमवार को दो सांड आपस में ही लड़ने लगे। इससे आवागमन करने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग स्कूटी और बाइक छोड़कर भागने लगे। नगर पालिका प्रशासन और पशुपालन विभाग की ओर से छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए दावे किए जा रहे हैं। लेकिन नगर पालिका प्रशासन के यह दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं।
बहराइच:-
— Amrit Vichar (@AmritVichar) April 10, 2023
बहराइच में सांडों का आतंक! बीच सड़क पर लड़ने लगे दो सांड, मची अफरातफरी, Video वायरल pic.twitter.com/aMusmbauL0
सोमवार दोपहर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शहर के छावनी चौराहे पर दो सांड आपस में ही लड़ने लगे। शहर में मार्ग पर सांड की लड़ाई देख लोग भागने लगे। वहीं कुछ लोग स्कूटी तो कुछ बाइक छोड़ फरार हो गए। आसपास के लोगों ने सांड लड़ने की सूचना नगर पालिका कार्यालय में दी, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा।
इस पर कुछ लोगों ने सांड की पिटाई की, तब जाकर दोनों लड़ाई से अलग हुए। इस दौरान राहगीरों में दहशत रही। इस मामले में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बाल मुकुंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद टीम गई थी, लेकिन तब तक सबकुछ सामान्य हो गया था।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सामूहिक दुष्कर्म केस में बयान लेने आए दारोगा ने की छेड़खानी, ग्रामीणों ने पीटा
