मेरठ: भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष
मेरठ, अमृत विचार। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के बहरामपुर मोरना गांव में शिव मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की मूर्ति सोमवार देर रात असमाजिक तत्वों ने तोड़ दी। मंगलवार सुबह पूजा अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों को जानकारी हुई। जिस, पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को शांत कराया और जल्द आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
गांव बहरामपुर मोरना में रावा मौहम्मदपुर मार्ग पर शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित है। सोमवार रात असमाजिक तत्वों ने भगवान परशुराम की मूर्ति को तोड़कर खंडित कर दिया।मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने मूर्ति टूटी देखी तो ग्रामीणों को जानकारी दी। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और खंडित मूर्ति को जल में प्रवाहित कराया। जानी थाना प्रभारी राजेश कांबोज ने बताया कि मंदिर में नई मूर्ति लगाने के लिए एक कमेटी ग्रामीणों ने बनाई है। आरोपियों को जल्द पकड़ा जायेगा।
ये भी पढ़ें- विशु हत्याकांड : शव गांव में पहुंचते ही बवाल, ग्रामीणों ने संप्रदाय विशेष लोगों के घरों में की आगजनी
