मुरादाबाद : नामांकन पत्र लेने पहुंचे दावेदार, व्यवस्था में लगे रहे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

14 काउंटर पर मुशायरा ग्राउंड में 70 वार्डों का हो रहा नामांकन, एडीएम प्रशासन कोर्ट कक्ष में महापौर का पर्चा दाखिला

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंगलवार से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र की बिक्री और दाखिले की प्रक्रिया शुरु हो गई। पहले दिन नामांकन लेने वालों की संख्या कम रही। कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेंद्र सिंह के न्यायालय कक्ष में महापौर पद के लिए पर्चा दाखिल हो रहा है। पहले दिन दिन के 12 बजे तक दो पर्चे बिके थे। 

वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में मुशायरा ग्राउंड में नगर निगम के वार्ड पार्षदों के नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए 14 काउंटरों पर रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरु हो गई। हर काउंटर पर पांच वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल होना है। काउंटर पर कर्मचारियों और सुरक्षा के लिए कर्मचारी तैनात रहे। 

11mbdr112

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना आदि के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया की निगरानी के साथ की तहसील परिसर में चल रहे नगर पंचायत पाकबड़ा और अगवानपुर के चेयरमैन और  सदस्यों के नामांकन प्रक्रिया की निगरानी की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारियों से पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ नामांकन की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए निर्देश दिया। 

महापौर पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर तक दो नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। तीन बजे तक नामांकन चलेगा। 17 अप्रैल तक नामांकन के बाद इसकी जांच कर चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशियों से नामांकन प्रक्रिया में आदर्श आचार संहिता के पालन करने में सहयोग की अपील की।

ये भी पढ़ें:- सीए हत्याकांड : सीजेएम कोर्ट ने मझोला पुलिस से तलब की हत्याकांड की केस डायरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज