राजस्थान: अवैध खनन के दौरान ढही बजरी, चार लोगों की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बारां। राजस्थान में बारां जिले के अटरु थाना क्षेत्र में आज नदी किनारे अवैध रूप से बजरी खनन करने के दौरान अचानक बजरी ढहने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशनपुरा पिकअप वियर के पास पार्वती नदी के किनारे सहरिया …

बारां। राजस्थान में बारां जिले के अटरु थाना क्षेत्र में आज नदी किनारे अवैध रूप से बजरी खनन करने के दौरान अचानक बजरी ढहने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि किशनपुरा पिकअप वियर के पास पार्वती नदी के किनारे सहरिया जाति के लोग अवैध रूप से बजरी का खनन कर रहे थे कि दोपहर करीब एक बजे अचानक मिट्टी ढह गयी। इससे सात लोग दब गये। पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से बजरी हटवाकर उन्हें निकलवाया।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान दम घुटने से रवि (20), बच्चन (28), फूलाबाई (45) और सीमा (17) की मौत हो गयी। इनमें दो की मौके पर ही और दो की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई, जबकि प्रिया (16) बादल (16) और सौरव (15) घायल हो गये। उन्हें अटरू के अस्पताल में ले जाया गया जहां से बारां भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार