हल्द्वानी: सगे भाइयों ने दोस्त पर इस बात से नाराज होकर कर दिया धारदार हथियार से हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता का संदेश देने से नाराज हुए भाइयों ने दिया घटना को अंजाम

हल्द्वानी, अमृत विचार। पिता का संदेश लाने से नाराज सगे भाइयों ने दोस्त को बुरी तरह पीट डाला और धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

पुलिस को सौंपी तहरीर में ऑटो चालक लाइन नंबर 18, आजाद नगर निवासी मोहम्मद साजिद पुत्र मो. राशिद ने कहा है कि बीती 4 अप्रैल को वह शनिबाजार के पास खड़ा था। तभी नावेद ने उसे फोन कर अपने बेटे फैजान के बारे में पूछा। फैजान पेशे से ऑटो चालक है और उसके पिता नावेद के पूछने पर साजिद ने यह कह दिया कि वह लूडो खेल रहा है।

इस पर नावेद ने बेटे को घर भेजने को कहा और जब यह संदेश लेकर साजिद, नावेद के पास पहुंचा तो विवाद हो गया। आरोप है कि फैजान और उसके भाई फराज ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरु कर दी और साजिद के कान पर धारदार हथियार से वार कर कर लहूलुहान कर दिया।

संबंधित समाचार