हल्द्वानी: अब पोकरण स्टेशन पर भी ठहरेगी जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस पोकरण रेलवे स्टेशन पर भी ठहरेगी। इज्जत नगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (15013/15014) को पोकरण स्टेशन पर ठहरने का फैसला किया है।
फिलहाल छह माह के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन जैसलमेर से रवाना होकर 4:20 बजे पोकरण स्टेशन पहुंचेगी और 4:25 बजे रवाना होगी। इसी तरह काठगोदाम से चलकर ट्रेन 8 बजे बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। यह सुविधा 7 अप्रैल से शुरू हो गई है।
