लखनऊ में दोपहर बाद चली गर्म हवाएं, तेज धूप से बचते दिखे लोग
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में मौसम के तेवर बीते दो दिनों से काफी बदल गए है। जहां अभी तक सुबह और रात के समय हल्की ठंडक का एहसास होता था, वहीं अब ऐसा नहीं है। राजधानी लखनऊ में दो दिनों से दोपहर बाद गर्म हवाओं से तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही हैं। बुधवार को भी मौसम हवाओं के चलते शुष्क रहा। सड़क पर अपने काम से निकले लोग तेज धूप से बचते नजर आये। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक-दो दिन इसी तरह का मौसम रहने की सम्भावना है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ, वाराणसी, आगरा, और गौतमबुद्ध नगर समेत सभी जनपदों में अगले पांच दिनों में उच्चतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगी। राजधानी लखनऊ की बात करें तो आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में CM योगी ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा - सज्जनता और सादगी की मिसाल थे पूर्व राज्यपाल
