उत्तरकाशी: वन विभाग का वाहन पलटने से वन क्षेत्राधिकारी की मौत और दो घायल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। संगमचट्टी स्थित मोटर मार्ग रवाड़ा के पास वन विभाग का वाहन सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई। मौके पर वहां पुलिस टीम और एम्बुलेंस पहुंची।   

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में  2018 बैच के वन क्षेत्राधिकारी शंकर आनंद भट्ट की मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी वन क्षेत्राधिकारी पद पर टिहरी डैम वन प्रभाग वन प्रभाग में तैनात हैं। करीब दो साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

 

संबंधित समाचार