बरेली: महिला जिला अस्पताल में पीसीवी टीके का टोटा, वापस लौट रहे बच्चों के परिजन
बरेली, अमृत विचार। जिला महिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नवजात शिशुओं को लगने वाला पीसीवी का टीका कई सप्ताह पहले खत्म हो चुका है। शिशुओं को टीका लगवाने आए परिजन बैरंग लौट रहे हैं। दरअसल, निमोनिया का टीका पीसीवी डेढ़-तीन और नौवे महीने में बच्चों को दिया जाता है। इस टीके के खत्म होने के कारण बच्चों को निजी अस्पताल या क्लीनिक पर टीका लेना पड़ रहा है।
दो सप्ताह पहले यह टीका खत्म हुआ था, लेकिन मांग के बावजूद यह टीका अभी मुहैया नहीं कराया गया है। ऐसे में इन बच्चों को निमोनिया होने का खतरा भी है, क्योंकि वर्तमान में लगातार मौसम बदल रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निमोनिया का टीका शासन से ही हमें नहीं मिल रहा है। इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। टीका मिलते ही बच्चों को खुराक देनी शुरू कर दी जायेगी । इसे छोड़कर अन्य टीके लगाये जा रहे हैं। परिजन अपने नवजात को टीका लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन टीका न होने के कारण वापस लौट रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: अंबेडकर भवन पर अवैध कब्जा, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
