AAP मुख्यालय के पास भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, CM केजरीवाल से इस्तीफे की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया और ‘आप’ नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद पूर्व मंत्रियों के नामों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ सरकार "अपराधियों" की सरकार है। सचदेवा ने ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद आयोजित समारोह में केजरीवाल के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (केजरीवाल ने) कहा कि उन्हें मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति खल रही है।

सचदेवा ने कहा, "मैं केजरीवाल को आश्वस्त करना चाहता हूं, वह जल्द ही सिसोदिया और जैन के पास जाएंगे। आपराधिक आरोपों में जेल में बंद ‘आप’ नेताओं की एक लंबी सूची है और भाजपा अगले तीन महीने शहर के हर घर पहुंचकर पार्टी को बेनकाब करेगी।" सचदेवा ने यह दावा भी किया कि दो अन्य मंत्री - गोपाल राय और कैलाश गहलोत - भी भ्रष्टाचार के आरोपों के दायरे में हैं।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में एसीबी ने कई भ्रष्ट अधिकारियों पर छापे मारे, ऐसा देश में कहीं नहीं हुआ : गहलोत 

संबंधित समाचार