काशीपुर: डंपर चालक और उसके साथियों पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। डंपर स्वामी व उसके साथियों पर मुकंदपुर निवासी व्यक्ति ने मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

दभौरा अहतमाली, मुकंदपुर निवासी हरजिंदर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह व मुकंदपुर में ही अपनी बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में एक डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनको टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गए। जिसके बाद डंपर में सवार दो लोगों ने उनको पीटना शुरू कर दिया।

जब वह दो साथियों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रहा था तो डंपर स्वामी के साथियों ने उनका रास्ता रोककर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित के अनुसार उनको पीटने वालों में जुनैद, सुभान, वसीम, नदीम, शाकिब व शानू निवासी घोसीपुरा है।

संबंधित समाचार