नैनीताल: एक मई से पटवाडांगर से हल्द्वानी जाने वाले वाहन वन वे संचालित होंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

होटल की बुकिंग होने पर ही मिलेगा शहर में प्रवेश

पर्यटन सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी ने ली बैठक

नैनीताल, अमृत विचार। आगामी एक मई से पटवाडांगर से हल्द्वानी जाने वाली गाड़ियों को वन वे संचालित किया जाएगा। नैनीताल शहर में यात्रियों को आने से पहले पंजीकृत होटल और होमस्टे का ऑनलाइन पंजीकरण होगा। बिना बुकिंग वालों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


पर्यटन सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्य अतिथि गृह नैनीताल में बुधवार को संबंधित अधिकारियों, पुलिस और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक ली। गर्ब्याल ने पुलिस विभाग को निर्धारित यातायात रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए।


उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि रूसी बाईपास एवं उसके दोनों ओर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, साफ सफाई, विद्युत, पानी की शीघ्र ही व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोनिवि को मुख्य मोड़ पर मिरर लगाने के साथ ही नैनीताल से हनुमानगढ़ी पर अवैध रूप से रेता बजरी को हटाने के निर्देश दिए। 


बैठक में एसएसपी पंकज भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथ जोशी, क्राइम एसएसपी जगदीश चंद्र, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय महाप्रबंधक केवीएन एपी बाजपेई,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, सीओ नैनीताल विभा, मारुति नंदन साह, त्रिभुवन फर्त्याल,आलोक साह ,दीपक मटियाली मौजूद रहे।

 

जाम से बचने के लिए पुलिस फोर्स बढ़ाने के लिए निर्देश

जिलाधिकारी ने तल्लीताल चुंगी पर आए दिन लगने वाले जाम का संज्ञान लेते हुए संबंधित को अतिरिक्त कर्मचारी बढ़ाने, पुलिस विभाग को बीडी पांडे स्थान पर सड़क मार्ग को वाहनों का पूर्ण प्रतिबंध, नगर पालिका को शहर में स्ट्रीट लाइट ,साफ सफाई व्यवस्थाएं, रूसी बाईपास से नैनीताल तक शटल सेवा प्रति यात्री रेट निर्धारित, कुमाऊं विकास मंडल निगम द्वारा संचालित पेट्रोल पंप में कर्मचारी बढ़ाने एवं तेल का टैंकर दिन में प्रतिबंधित तथा 24 घंटे संचालित करने के साथ ही निर्देश दिए।

 

बिना पंजीकरण के चल रहे  होटल और होमस्टे

बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में नैनीताल शहर में लगभग 270 होटल एवं 80 होमस्टे पंजीकृत हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने सभी गैर पंजीकृत होटल संचालकों से अपील की है, कि वह जल्द ही पर्यटन में अपना पंजीकरण करा लें।  

 
यह  लिए निर्णय

-पर्यटन सीजन में पटुवाडांगर-हल्द्वानी मार्ग शुरू होगा। 

-जू रोड समेत अन्य मार्गो में लंबे समय से पार्क वाहन हटाए जाएंगे। 

-वाटरफॉल के समीप सड़क दुरुस्त होगी, नो पार्किंग जोन बनेगा। 

-23 अप्रैल से दोपहिया वाहनों की शहर में एंट्री बंद होगी। 

-मोहनको मार्ग में सख्ती से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। 

-टोल टैक्स में कर्मचारी बढ़ाए जाएंगे। 

-शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएंगी। 

 

संबंधित समाचार