बरेली : नगर आयुक्त से मिलकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : शहामतगंज पुल के नीचे टूटी पाइप लाइन एक माह से खराब पड़ी है। इसे बनाया नहीं जा रहा। शहामत गंज से गंगापुर तिराहे की सड़क खराब है। इसे नहीं बनवाया जा रहा है। बरेली मर्चेंट एसोसिएशन के प्रभारी जफर बेग के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स से मिला और समस्या बताई।

ये भी पढ़ें - बरेली: ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ट्रैक्टर चालक फरार

जफर बेग ने बताया कि शहामतगंज के व्यापारियों की समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराने के साथ ही शहर की भी समस्या से अवगत कराया है। नगर आयुक्त से कहा कि शहामतगंज पुल के नीचे से निकलने वाले ई रिक्शा भी यहां के व्यापारियों के साथ साथ सड़क पर जाम का मुख्य कारण है।

उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेकर समस्या के समाधान की बात कही है। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव ऐरन, उपाध्यक्ष कैसर रजा, आमिर , विजय कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, कुतुब खाना प्रभारी कैफी उल्लाह आदि रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: केंद्र से आई टीम ने बारिश से खराब गेहूं के लिए सैंपल

संबंधित समाचार