ट्रैफिक पुलिस नहीं काटेगी आप का चालान, आप को करना होगा बस ये काम
इन दिनों ट्रैफिक पुलिस बड़ी शक्ति से अपनी ड्यूटी कर रही है इस के कारण जिन लोगों के पास वाहन के डॉक्यूमेंट मौजूद नहीं होते है उन का चालान कटना तो तस हैं अगर मैं आप से कहूं की अब आप वाहन के सारे डॉक्यूमेंट अपने मोबाइल में सेव कर रख सकते हैं और उसे दिखाने से ट्रैफिक पुलिस आप का चालान नही काट सकती तो आप क्या कहेंगे।
दोस्तों दरअसल एक ऐसा ऐप आ गया है जिस पर आप अपने सारे डाक्यूमेंट्स को सुरक्षित रख सकते हैं और इसके बाद आपको किसी तरह की फिक्र करने की जरूरत नहीं है पुलिस आपको रोक जरूर सकती है। लेकिन इसे ऐप को देखने के बाद आपको बिना चेकिंग के ही जाने देगी।
क्या है डिजिलॉकर ऐप और कैसे करें इसका इस्तेमाल
डिजिलॉकर एक बेहत की अच्छा ऐप है जोकि आज कल के युवाओं के लिए बहुत जरूरी हैं। आप जब भी अपने वाहन को लेकर घर से बाहर निकले तो इस ऐप में अपने सारे डॉक्यूमेंट को सेव कर सकते हैं। अगर आपको ट्रैफिक पुलिस रोकती है तो आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में मौजूद डिजीलॉकर ऐप में मौजूद इन दस्तावेजों को ट्रैफिक पुलिस को दिखा देना है।
यह सरकारी मान्यता प्राप्त ऐप है ऐसे में कोई भी ट्रैफिक पुलिस इसे मानने से इंकार नहीं कर सकती है अगर आपके पास फिजिकल कॉपी मौजूद है तब तो आप दिखा सकते हैं लेकिन अगर आप फिजिकल कॉपी लेकर सफर नहीं कर रहे हैं तो ऐप में मौजूद दस्तावेजों को दिखा कर चालान से खुद को बचा सकते हैं इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश में नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र करेंगे वितरित
