बहराइच: खेत में मिला तेंदुए का शावक, वन विभाग ने अपनी सुरक्षा में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के दलजीत पुरवा गांव निवासी एक किसान के खेत में तेंदुए का शावक पहुंच गया। ग्राम प्रधान पति की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शावक को कब्जे में ले लिया है। शावक की उम्र महज डेढ़ से दो माह के आसपास है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज का दलजीतपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी गोपाल के खेत में इस समय बरसीम लगा हुआ है। गोपाल गुरुवार को खेत को गए तो वहां पर तेंदुआ का शावक दिखा। जिस पर उसे वहां मौजूद किसान ने शावक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कार्ताराम वर्मा को दी। ग्राम प्रधान ने रेंज कार्यालय में सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने वन वाचर आलोक सिंह की टीम को मौके पर भेजा। वन कर्मियों ने शावक को कब्जे में ले लिया है। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि बच्चा तेंदुआ का शावक है। उसकी उम्र महज डेढ़ से दो माह के बीच है। 

7 - 2023-04-13T124258.989

मां से मिलाने का चल रहा प्रयास
डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि खेत में मिला शावक तेंदुए का बच्चा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल शावक को रेंज कार्यालय लाया गया है। शावक को मां से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि बच्चे की तलाश में मां गांव और रुख करेगी। इससे हमले की आशंका बढ़ जाएगी।


ये भी पढ़ें - उन्नाव में बाइक सवार बदमाशों ने कार रुकवाकर अधिवक्ता को मारी गोली, हालत गंभीर

संबंधित समाचार