PHOTOS : रेड आउटफिट में सुहाना खान का दिखा खूबसूरत अंदाज, शाहरुख बोले- Love u my Lil Lady In Red!

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ब्यूटी ब्रांड मेबलिन का नया चेहरा बनी हैं। इस मौके पर उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अब शाहरुख खान ने भी अपनी बेटी का हौसला बढ़ाया है। वहीं इस इवेंट में सुहाना रेड आउटफिट में वह कहर ढहाती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें अब खूब वायरल हो रही हैं। सुहाना खान ने रेड ड्रेस में इंटरनेट का तापमान बढ़ाया है। 

Suhana Khan 1

सुहाना खान को ब्यूटी ब्रांड मेबलिन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वहीं ब्यूटी ब्रांड का न्यू फेस बनी सुहाना इस इवेंट में बॉसी लुक में दिखाई दीं। उन्होंने रेड सूट कैरी किया था। सुहाना ने रेड पैंट के साथ मैचिंग क्रॉप ब्लैजर पहना था, जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं।

Suhana Khan 2

सुहाना खान ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, खुले कर्ली बाल और हाई हील्स के साथ पूरा किया। साथ ही उनके चेहरे की स्माइल सुहाना के लुक में चार चांद लगा रही थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुहाना बहुत जल्द फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Suhana Khan 5

बेटी पर Shah Rukh Khan ने लुटाया प्यार
इसी कामयाबी पर पिता शाहरुख खान ने लॉन्च इवेंट से सुहाना का एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया। साथ ही कैप्शन में लिखा है- बधाई हो बेटा। बहुत अच्छे से तैयार हुई हो। अच्छे से बोला है। बहुत खूब। मैं भी इसका क्रेडिट ले सकता हूं! अच्छी परवरिश के लिए!। लव यू मेरी लिटिल लेडी इन रेड।

अब इस पोस्ट पर बेटी ने रिएक्ट किया। लिखा- Awwww लव यू। सो क्यूट। साथ में रेड हार्ट और किसिंग इमोजी पोस्ट किया है।  इसके साथ उन्होंने कई दिल और किस वाले इमोजी शेयर किए हैं। 

Suhana Khan 3

ये भी पढ़ें :  कपिल शर्मा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, करीना-कृति और तब्बू के साथ नजर आएंगे कॉमेडियन

 

संबंधित समाचार