जो तू मेरा हमदर्द है...अपने प्यार को साबित करने के लिए शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे इमोशनल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्यार में अक्सर ये देखा गया है कि लोग कसमें खाते हैं और अपने पार्टनर से वादे करते हैं। वहीं कुछ लोग अपने प्यार को साबित करने के लिए कुछ ऐसा करते हैं जिसकी मिसाल दुनिया देती है और उस शख्स को याद करती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने प्यार के लिए खुद की परवाह नहीं करता और कुछ ऐसा करता है जिसे दखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरत में पड़ जाएंगे और इस शख्स के प्यार की मिसाल देंगे। 

दरअसल ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो में एक शख्स को अपनी गर्लफ्रेंड के सिर के बालों को काटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ये शख्स खुद के बालों को भी काट लेता है। ये वीडियो पहली नजर में देखने में तो अजीब लगता है, लेकिन जब इसके पीछे की सच्चाई सामने आती है, तो देखने वाले की आंखें नम हो जाती हैं। 

दरअसल, वीडियो में दिख रही महिला को गंजेपन की वजह से बाल गिरने की शिकायत है। उसके बॉयफ्रेंड से उसका ये दर्द देखा नहीं जाता और वह एक हमेशा के लिए समस्या का अपने मुताबिक समाधान निकाल लेता है। वह गर्लफ्रेंड के बालों को काट देता है और फिर खुद के सिर के बालों को भी काट लेता है वहीं ये देख महिला भावुक हो जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सच्चा प्यार ऐसा ही होता है, मैं भी अपनी वाइफ के लिए ऐसा करता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सी महिलाएं गंजेपन को सह नहीं सकती, लेकिन ये महिला कितनी खूबसूरत हैं।' वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो को अजीब बताते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आया उसने खुद के बाल क्यों सेव कर लिए। 

ये भी पढे़ं- डार्क मैटर का विस्तृत मानचित्रण आइंस्टीन के गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की पुष्टि करता है: अनुसंधानकर्ता