अयोध्या :रेलवे क्रासिंग पर रोज लगता है जाम, लोग परेशान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/ अयोध्या, अमृत विचार। रेल ट्रैक बदलने के लिए सोहावल रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग 133/3 सी के निकट की गयी खोदाई और निर्माण के क्रासिंग प्रतिदिन 2 से 4 घंटे बन्द रहती है। एक भी ट्रेन पास कराने के लिए क्रासिंग बन्द हुई तो दोनों ओर दो किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग जाता है। जिससे निकलने में लोगों को घंटे भर से ज्यादा समय बर्बाद करना पड़ता है।
    
चिलचिलाती धूप में वाहन सहित जाम में फंसे बच्चे व महिलाओं की हालत खराब हो जाती है। कपड़ा व्यवसायी राजेन्द्र वर्मा बताते है खरीददारी के लिए लोग शहर जाना बेहतर समझने लगे है लेकिन सुचित्तागंज की मार्किट में आना नहीं। व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। वहीं निवासी राधेश्याम कहते हैं कि बच्चों को स्कूल ले आने जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय और ईधन के साथ तनाव भी रहता है। हालत यह है कि अग्निशमन व स्वास्थ्य विभाग के वाहनों को भी जगह नहीं मिलती और वह भी सड़क जाम में फंसे रहते है। उप जिला अधिकारी एम के श्रीवास्तव ने बताया कि लोगों की मांग पर विभाग को पत्र लिखा गया है। जाम की समस्या से समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है।
 

ये भी पढ़ें -Encounter of Atiq's son Asad : कोर्ट में फफक कर रोया अतीक, उमेश पाल की मां ने कहा - यही अंजाम चाहिए

संबंधित समाचार