डॉ. आंबेडकर जैसा महान व्यक्तित्व मिलना बहुत ही मुश्किल : डॉ. प्रियंका शर्मा 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर ( डॉ) अर्चना राजन की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्बोधन जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष किरण लता वर्मा ने किया।

इस अवसर पर किरण लता वर्मा  बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। उसके बाद डॉ इंदु बाला ने डॉ अंबेडकर के द्वारा किए गए विभिन्न महान कार्यों का वर्णन किया। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ स्मिता पांडे ने संविधान निर्माता के रूप में डॉक्टर बी आर अंबेडकर के योगदान पर चर्चा की। इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रियंका शर्मा ने बताया कि डॉ आंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व दुनिया में मिलना बहुत ही मुश्किल है। 

यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री से मिला इप्सेफ का प्रतिनिधि मंडल, पुरानी पेंशन बहाली पर पक्ष रखने के लिए दिलायेंगे समय

संबंधित समाचार